पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज सैम अयूब (Saim Ayub Duck) शनिवार (1 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान एक बार फिर 0 के हीरो बने। अयूब ने 6 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
पूर्ण सदस्य देशों में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा बार टी-20 इंटरनेशनल में 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड अयूब ने अपने नाम कर लिया है। 2025 में टी-20 इंटरनेशनल में अयूब सातवीं बार 0 पर आउट हुए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरवा को पीछे छोड़ा, जो 2024 में 6 बार 0 पर आउट हुए थे।
Most T20I ducks in a Calendar Year
— All Cricket Records (@Cric_records45) November 1, 2025
(Full Members)
7* - Saim Ayub (2025)
6 - Richard Ngarava (2024)
5 - Regis Chakabva (2022)
5 - Blessing Muzarabani (2024)
5 - Sanju Samson (2024)
5 - Hasan Nawaz (2025)
5 - Parvez Hossain Emon (2025) pic.twitter.com/FSKAYCQpUo
इसके अलावा बतौर ओपनर एक कैलेंडर साल में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ओपनिंग करते हुए वह 2025 में छठी बार 0 पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के परवेज हुसैन इमोन, नेपाल के कुशल भुर्तेल औऱ थाइलैंड के सी चत्फैसन को पीछे छोड़ा है।
Most T20I ducks by Opner in a Calendar Year
— All Cricket Records (@Cric_records45) November 1, 2025
6* - Saim Ayub (2025)
5 - Parvez Hossain Emon (2025)
5 - Kushal Bhurtel (2024)
5 - C Chatphaisan (2024) pic.twitter.com/B0L0m4jBDx