Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऋषभ पंत बन सकते हैं भारत के एडम गिलक्रिस्ट?, संजय बांगर ने बताया मास्टर प्लान

ऋषभ पंत के लिए बिता समय बतौर बल्लेबाज़ काफी खास नहीं रहा है। उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं, जो कि भारतीय टीम के लिए परेशानी का विषय है।

Advertisement
Cricket Image for ऋषभ पंत बन सकते हैं भारत के एडम गिलक्रिस्ट?, संजय बांगर ने बताया मास्टर प्लान
Cricket Image for ऋषभ पंत बन सकते हैं भारत के एडम गिलक्रिस्ट?, संजय बांगर ने बताया मास्टर प्लान (Image Source: Google)
Nishant Rawat
By Nishant Rawat
Jun 21, 2022 • 03:47 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान आउट ऑफ फॉर्म नज़र आए। ऋषभ पंत ने पूरी सीरीज में ही खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने अपने उस विचार को सभी के साथ साझा किया है जिसके बारे में वह पिछले 3 सालों से सोच रहे हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat
June 21, 2022 • 03:47 PM

दरअसल, पूर्व बैटिंग कोच का मानना है कि ऋषभ पंत को ओपनिंग करने भेजा जा सकता है क्योंकि उस दौरान पंत विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए पावरप्ले का फायदा उठा पाएंगे। संजय बांगर ने कहा, 'मैं इसके बारे में पिछले 3 सालों से सोच रहा हूं। अगर आप सचिन तेंदुलकर के करियर को देखोगे तो उन्होंने अपनी पहली सेंचुरी ऊपर बल्लेबाज़ी करते हुए 75 या 76वीं इनिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाई थी। अभी भारतीय टीम एक दाएं- बाएं बल्लेबाज़ों के कॉम्बिनेशन को ढूंढ रही है।' 

Trending

उन्होंने आगे कहा, 'हां, ईशान किशन अच्छा कर रहा हैं। लेकिन अगर भारतीय टीम लंबे समय के लिए दाएं-बाएं हाथ की ओपनिंग जोड़ी को देख रही है, तो ऋषभ पंत भी वहीं काम कर सकते हैं जो एडम गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए किया करते थे।'

बता दें कि संजय बांगर का मानना है कि अगर ऋषभ पंत भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करते हैं तो इससे कई फायदें हो सकते हैं। पहला भारतीय टीम को दाएं-बाएं हाथ की सलामी जोड़ी मिल जाएगी, दूसरा ऋषभ पंत ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करके पावरप्ले का फायदा उठा पाएंगे। तीसरा, गेंदबाज़ों का ऋषभ पंत के खिलाफ ऑफ साइड गेंदबाज़ी करने प्लान फ्लॉप हो जाएगा।

गौरतलब है कि इस समय भारतीय टीम के पास ओपनर की बिल्कुल भी कमी नहीं है और इस स्पॉट पर लगातार ही कॉम्टिशन बढ़ता जा रहा है। भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा, केएल राहुल, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे कई अच्छे सलामी खिलाड़ी मौजूद हैं।

Advertisement

Advertisement