इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बैटिंग का न्यौता दिया और जब सीएसके के लिए अपने डेब्यू मैच में संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए तो उनसे उम्मीदें तो बहुत थीं लेकिन वो बुरी तरह से फेल हो गए। अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए संजू सिर्फ 6 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पारी का पहला ओवर डाला और इस ओवर में संजू संघर्ष करते हुए नजर आए। इसके बाद जब दूसरे ओवर में वो स्ट्राइक पर आए तो उन्होंने दबाव हटाने के लिए बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की मगर नांद्रे बर्गर ने एक गजब की गेंद डालते हुए संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक सीएसके की टीम पूरी तरह बैकफुट पर नजर आ रही है और टीम का स्कोर 9 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। ऐसे में टीम का पहला लक्ष्य तो 100 का आंकड़ा पार करना होगा और उसके बाद जितने रन बनें उतने सीएसके के लिए बोनस होंगे। यहां से ये देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके अपनी पहली पारी में कितना बड़ा स्कोर बनाता है।
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
Nandre Burger Jofra Archer #RR fans, how was that for a start?
Updates https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/iqLU8yIgcX