भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद इंडिया टुडे चैनल को इंटरव्यू देने पहुंचे। इस दौरान उनसे कई तरह के सवाल पूछे गए जिनका दोनों ने बखूबी जवाब दिया। हालांकि, इस दौरान जब पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अभिषेक शर्मा को लेकर एक सवाल पूछा तो साथी संजू सैमसन ने बीच में बोलकर विक्रांत की बोलती बंद करने का काम किया।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें आप संजू का मजेदार अंदाज देख सकते हैं। इस वायरल वीडियो में सबसे पहले विक्रांत अभिषेक से सवाल पूछते हैं, "अभिषेक जब आपका समय ठीक नहीं चल रहा था, सभी लोगों का ध्यान सिर्फ आप पर ही था कि आज अभिषेक रन बनाएगा क्योंकि अभिषेक के रन नहीं बने हैं। उस वक्त आप के दिमाग में क्या चल रहा था?"
इससे पहले कि अभिषेक इस सवाल का जवाब देते संजू ने बीच में टोंकते हुए जवाब दिया, "आप ही दिखते हो, आप ही पूछते हो कि आज अभिषेक रन बनाएगा। ये पाजी ही पूछते हैं ना कि अभिषेक रन बनाएगा कि नहीं।" संजू की बात सुनकर अभिषेक ने भी कहा कि उन्होंने विक्रांत के वीडियो देखे हैं जिसके बाद सभी हंसने लग जाते हैं। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Sanju cooked Agent Vikrant Live
— (@AKCricTalks) March 14, 2026
On Abhishek Form in WC : "aap hi puchte ho aaj Abhishek Run banaega?" pic.twitter.com/aa9TuA8Q4U