Sanju Samson Record: एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा क्वार्टर-फाइनल सोमवार, 28 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan, 2nd Quarter-Final) के बीच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी करके इतिहास रच सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 31 वर्षीय संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में अपनी छक्कों की सेंचुरी पूरी करने के बेहद करीब हैं। वो एशियन गेम्स के क्वार्टर-फाइनल में अफगानी गेंदबाजों को छह छक्के लगाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि T20I में अब तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने ये कारनामा नहीं किया है।
मौजूदा समय में एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर सबसे ज्यादा T20I छक्के मारने वाले खिलाड़ी केएल राहुल हैं, जिन्होंने 72 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में संजू सैमसन 70 मैचों में 94 छक्कों के साथ दूसरी पॉजिशन पर हैं।