Sanju Samson Record: भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) रविवार, 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20) में अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। संजू सैमसन के पास T20I में टीम इंडिया के लिए वो कारनामा करने का मौका है जो कि महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी अपने करियर के दौरान नहीं कर पाए।
संजू सैमसन इतिहास रचने की दहलीज पर : 31 वर्षीय संजू सैमसन एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं, जो कि देश के लिए अब तक 66 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में संजू ने बेहद शानदार प्रदर्शन करके 1432 रन बनाए हैं। ध्यान दें कि उनके बैट से टी20 इंटरनेशनल में 119 चौके और 86 छक्के निकले।
खास बात ये है कि यहां से संजू अफगानिस्तान टी20 सीरीज में 14 छक्के लगाने का कारनामा करते हैं, तो वो टीम इंडिया के लिए टी20 में 100 छक्के मारने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन जाएंगे। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने करियर में ये मुकाम हासिल नहीं कर पाए थे। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 52 छक्के लगाए थे।