Cricket Image for Sanju Samson Rahul Tripathi Kuldeep Yadav 5 Unlucky Indian Cricketer (sanju samson)
संजू सैमसन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से लगातार इग्नोर किया जा रहा है। संजू सैमसन इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिनके साथ ऐसा हो रहा है। इस आर्टिकल में शामिल है उन 5 क्रिकेटर्स का नाम जिन्हें काफी इग्नोर किया गया था या किया जा रहा है।
राहुल त्रिपाठी: घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में रनों का अंबार लगाने वाले राहुल त्रिपाठी को लगातार इग्नोर किया जा रहा है। 31 साल के राहुल त्रिपाठी का चयन तो टीम इंडिया में हुआ लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें कभी मौका नहीं मिला। राहुल त्रिपाठी ने 76 आईपीएल मैचों में 140.8 के स्ट्राइक रेट से 1798 रन बनाए हैं।



