PAK vs SL: Saqib Khan ने डेब्यू पर 7 विकेट लेकर बनाया कमाल रिकॉर्ड, श्रीलंका को अकेले बड़ी बढ़त बनाने से रोका (Saqib Khan vs Sri Lanka)
Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान (Saqib Khan) ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट अपने खाते में डाले और लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, सोनल दिशुआ, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो को अपना शिकार बनाय़ा।
साकिब पाकिस्तान के दूसरे तेज गेंदबाज औऱ कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में 7 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। उनसे पहले मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद नजीर और अबरार अहमद ने ही ऐसा किया था।
टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (पाकिस्तान)