Saqib Khan Wicket Video: पाकिस्तान-श्रीलंका रावलपिंडी टेस्ट (PAK vs SL 2nd Test) के दूसरे दिन एक बेहद ही मज़ेदार घटना घटी। पाकिस्तान की बल्लेबाज़ के दौरान साकिब खान (Saqib Khan) श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) का सामना करते समय एक फुल टॉस बॉल से घबरा गए। उन्होंने डरकर कोई शॉट नहीं खेला और LBW होकर अपना विकेट खो दिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 50वें ओवर में घटी। लाहिरू कुमारा पूरी ताकत से गेंदबाज़ी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने साकिब को सरप्राइज करने के लिए एक यॉर्कर डिलीवर करके का मन बनाया। दूसरी तरफ साकिब को लगा कि गेंदबाज़ एक तेज बाउंसर फेंकने वाला है। इसी सोच के कारण साकिब से बड़ी गलती हुई।
लाहिरू कुमारा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को यॉर्कर डालने की कोशिश में एक फुल टॉस फेंक दिया। दूसरी तरह साकिब बाउंसर के बारे में सोचकर इतना घबरा गए कि उन्होंने गेंद का टापा भी नहीं देखा और मुंह फेर लिया। इसके बाद होना क्या था, ये गेंद विकेट के सामने सीधा उनके पैड से टकराई। तो ऐसे साकिब खान, जो कि मैदान पर सेट हो चुके थे और 37 रन बना चुके थे, उन्होंने डरकर अपना विकेट खो दिया। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो।