‘मोटी वाली सारा...’ बॉडी शेमिंग पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पैपराजी को लगाई जमकर फटकार (Image Source: X)
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गईं। एयरपोर्ट पर शूट किए गए एक वीडियो में उनके लिए आपत्तिजनक और बॉडी शेमिंग वाली टिप्पणी की गई, जिसके बाद सारा ने खुलकर नाराजगी जाहिर की।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई ग्लैमरस फोटो या इवेंट नहीं बल्कि बॉडी शेमिंग का मामला है।
दरअसल, हाल ही में एक पैपराजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सारा अपनी भाभी सानिया चंदोक के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही थीं। वीडियो में कैमरे के पीछे से कुछ लोग दोनों की पहचान पूछते सुनाई दिए। तभी एक आवाज आई, “मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।”