चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में सरफराज खान ने फील्डिंग में कमाल दिखाते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने सेट बल्लेबाज नमन धीर को शानदार अंदाज़ में आउट कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (2 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर मौजूद सरफराज खान ने अपनी फील्डिंग से मैच में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने एक शानदार कैच लपककर सेट बल्लेबाज नमन धीर को पवेलियन भेज दिया।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही और विल जैक्स जल्दी दूसरे ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रयान रिकेल्टन और नमन धीर ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 58 रन की अहम साझेदारी की। नमन धीर अच्छी लय में नजर आ रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे।