पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 का विश्व कप जीताने वाले इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं। जेल में उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। कई पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है, पाकिस्तान सरकार से उनके लिए बेहद चिकित्सा सुविधा बहाल करने का अनुरोध किया है।
इमरान खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए दुनिया की अलग-अलग टीमों के 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र लिखने वालों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के मशहूर कमेंटेटर माइकल एथरटन भी शामिल हैं।
एथरटन ने पत्र लिखने की वजह बताते हुए एक पॉडकास्ट में कहा है कि नासिर हुसैन और मैं उन 21 पुराने कप्तानों में से थे जिन्होंने दूसरा पत्र भेजा। यह इमरान खान के लिए एक इंसानी अपील थी कि उन्हें सही इलाज मिले। मुझे लगता है कि सरकार ने इमरान को लगभग खत्म करने की कोशिश की है। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में यह करना मुश्किल होता जा रहा है।