West Indies vs Pakistan Test: सऊद शकील (Saud Shakeel) और अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) को वेस्टइंडीज के बाकी बचे और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवाऱ (26 जुलाई) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
पीसीबी ने बताया कि शफीक टीम में अब्दुल्ला फ़ज़ल की जगह लेंगे। त्रिनिदाद में पहले टेस्ट से ठीक पहले ट्रेनिंग के दौरान पीठ में चोट लगने के कारण फजल दोनों सीरीज से बाहर हो गए थे। शफीक ने अक्टूबर 2025 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।
बता दें कि फिटनेस के चलते शकील को पहले वेस्टइंडीज औऱ इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन क्रिकेट डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा था कि उनके इंग्लैंड में टीम से जुड़ने की उम्मीद थी। मौजूदा हालात को देखते हुए, उनकी वापसी तय समय से पहले हो रही है, क्योंकि पाकिस्तान फजल की गैर-मौजूदगी में अपने मिडिल ऑर्डर को मज़बूत करना चाहता है।