स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (13 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 40 रन से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ किया। ये टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी एसोसिएट देश की पहली जीत है और स्कॉटलैंड की इस जीत में उनकी कप्तान कैथरीन ब्राइस ने अहम भूमिका निभाई।
कैप्टन ब्राइस ने पहले तो बल्ले से धमाल मचाते हुए 39 गेंदों में 60 रन की पारी खेली और उसके बाद जब उनके हाथ में गेंद आई तो वो वहां भी छाई रहीं। ब्राइस ने 3.1 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए और इन दो विकेटों में एक विकेट ऐसा भी था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ब्राइस ने आय़रलैंड की पारी के पहले ही ओवर में अलाना डैलज़ेल को आउट करने के लिए एक गज़ब का कैच पकड़ा।
ब्राइस ने खुद पहला ओवर डालने का फैसला किया और उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद थोड़ी ऊपर डाली। अलाना डैलज़ेल ने इस गेंद पर बिल्कुल सीधा शॉट मारने की कोशिश की मगर गेंद हवा में थी और ब्राइस ने शानदार तरीके से फुर्ती दिखाते हुए एक हाथ से गेंद को लपक लिया। उनके इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया और कई लोग तो इस कैच को टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच भी मान बैठे हैं। इस कैच को आप नीचे देख सकते हैं।
— ICC (@ICC) June 13, 2026
Captain Kathryn Bryce with a stunning caught and bowled dismissal!#T20WorldCup broadcast details here https://t.co/niBjzedxPu pic.twitter.com/gUiy2yaxRM