Scotland Women vs Ireland Women Women's T20 World Cup 2026: कप्तान कैथरीन ब्राइस (Kathryn Bryce ) के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (13 जून) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में आयरलैंड को 40 रन से हरा दिया। यह टी-20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट देश की पहली जीत है, वहीं आय़रलैंड के वर्ल्ड कप इतिहार के 18वें मुकाबले में 18वीं हार है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जिसमें कप्तान कैथरीन ने 39 गेंदों में 60 रन औऱ उनकी बहन सारा ने 35 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 106 रन की शानदार साझेदारी की।
आयरलैंड के लिए एवा कैनिंग ने 3 विकेट, वहीं एमी मैगुायर और अर्लीन केली ने 1-1 विकेट हासिल किया।