Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी की बेटी जीवा को मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई उनके रांची स्थित घर की सुरक्षा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। इसी बीच कुछ दिनों पहले ही इसके कारण कुछ आलोचकों ने धोनी के बारे में भला-बुरा कहा और साथ में उनकी

Shubham Shah
By Shubham Shah October 11, 2020 • 16:08 PM
MS Dhoni
MS Dhoni (MS Dhoni)
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। इसी बीच कुछ दिनों पहले ही इसके कारण कुछ आलोचकों ने धोनी के बारे में भला-बुरा कहा और साथ में उनकी बेटी जीवा के बारे में भी भद्दी टिप्पणी की थी।

अब इस घटना के बाद अब धोनी के रांची स्थित घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूर्व भारतीय कप्तान की 5 साल की बेटी जीवा के बारे में कुछ मनचलों ने धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए घटिया बातें की थी जिसके बाद कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई थी। 

Trending


सुपर किंग्स की टीम का अभी तक का हालिया सीजन खराब रहा है। लगातार मैचों में हार के कारण कई लोग टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना कर रहे है। इसी बीच जब चेन्नई को 7 अक्टूबर को केकेआर के खिलाफ हुए मैच में 10 रनों से करीबी हार मिली तो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने उनके बारे में और साथ में उनके परिवार वालों के बारे में भी अपशब्द कहा था।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला 13 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ होगा।


Cricket Scorecard

Advertisement