नई दिल्ली, 7 सितम्बर | खेल जगत ने लैंडर विक्रम से सम्पर्क टूटने के बावजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा की ओर बढ़ने के प्रयास के जज्बे को सलाम किया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज और सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, "ये तब ही एक नाकामयाबी होगी, यदि हम इससे सीखे नहीं। हम मजबूती से वापसी करेंगे। मैं इसरो की टीम के जज्बे को सलाम करता हूं, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को एक किया। अभी उनका सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है।"
वीरेंदर सहवाग ने लिखा, "ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिदा हैं। हम होंगे कामयाब।"
शिखर धवन ने कहा, "टीम इसरो, आपकी कड़ी मेहनत के लिए हमें आप पर गर्व है। आप हारे नहीं हैं, हमें और करीब ले गए हैं। इस उम्मीद को जिंदा रखें।"
We are proud of you team @isro for your ultimate hard work, you have not lost, you have gotten us further. Keep the dream alive. #Chandrayaan2
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) September 7, 2019