Vaibhav Suryavanshi Separate Changing Room: टीम इंडिया के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे पर वैभव सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे।
टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी। इन दोनों सीरीज से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे के दौरान सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव नाबालिग हैं, इसलिए उनके लिए अलग व्यवस्था की जा सकती है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के कुछ सुरक्षा दिशानिर्देश ऐसे खिलाड़ियों पर लागू होते हैं जिनकी उम्र 16 साल से कम होती है। इन नियमों के तहत नाबालिग खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम और कुछ अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाती।
Vaibhav Sooryavanshi will have his own changing room on his maiden international tour of England, as ICC and ECB regulations prohibit players under 16 from using adult changing rooms. pic.twitter.com/tjIYDOxNVC
CRICKETNMORE (cricketnmore) June 24, 2026