Shadab Khan Video: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) खेल रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट टूर्नामेंट में Antigua and Barbuda Falcons का हिस्सा हैं और उनके लिए एक मैच विनर बनकर उभरे हैं। शादाब ने बुधवार,09 सितंबर को CPL के 30वें मुकाबले में Guyana Amazon Warriors के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया और अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से प्रभाव छोड़ा। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
9 गेंदों पर ठोके 30 रन: इस मुकाबले में शादाब खान एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के लिए नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने मैदान पर तूफान उठाकर महज़ 9 गेंदों पर 2 चौके 3 छक्के लगाकर नाबाद 30 रन ठोके दिए। शादाब ने 333.33 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए। इसी बीच उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के ओवर की आखिरी पांच गेंदों का सामना किया और 24 रन ठोके।
गेंदबाज़ी से भी बरपाया कहर: शादाब खान ने CPL टूर्नामेंट में बेहद ही किफायती गेंदबाज़ी की है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 20 ओवर में सिर्फ 93 रन दिए। यानी वो एक टी20 टूर्नामेंट में महज 4.56 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी कर रहे हैं। गौरतलब है कि शादाब ने गुयाना के खिलाफ भी बेहद कमाल का स्पेल डाला।
If anyone can, Shadab Khan!
— CPL T20 (@CPL) September 9, 2026
A strong finish from the Falcons’ all-rounder! x #CPL26 #GAWvABF #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #BYD pic.twitter.com/QMkBxVNSxh