Pakistan ODI Tri-Series 2026 के चौथे मुकाबले (PAK vs ENG) ने रोमांचक ही सारे हदे पार कर दी। लाहौर में शादाब खान (Shadab Khan) पाकिस्तान के हीरो रहे जिन्होंने इंग्लैंड के सामने शानदार शतक लगाया। इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब शादाब खुद हार मान चुके थे। लेकिन फिर एक करिश्मा हुआ और शादाब ने पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के मुंह से जीत खींच निकाली।
ये पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के 45वें ओवर में देखने को मिली। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज़ गस एटकिंसन गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने दूसरा गेंद एक सटीक यॉर्कर डिलीवर किया, जिस पर शादाब चकमा खा गए। वो LBW हो गए थे और अंपायर ने उन्हें आउट घोषित कर दिया था।
इसी मौके पर शादाब ने भी हार मान ली थी। उन्होंने गुस्से में ज़मीन पर अपना बैट पटका और फिर सिर झुकाकर खड़े हो गए। उन्होंने बेमन से DRS लिया और इंग्लिश खिलाड़ियों से हाथ मिलाने लगे, लेकिन तभी करिश्मा हो गया। जहां शादाब को लगा था कि वो आउट हैं, ऐसा था नहीं। Third Umpire ने घटना की जांच की और पाया शादाब के बैट का ऐज बॉल पर लगा था।