South Africa vs West Indies Test 2026: बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम (Shadman Islam) टखने की चोट के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के दौरान शादमान का टखना मुड़ गया था।
सिलेक्शन पैनल के एक सदस्य ने क्रिकबज को बताया, "वह (शादमान) साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। जहां तक मुझे पता है, उन्हें चोट लगी है और फ्रैक्चर होने की भी संभावना है।"
ऐसा माना जा रहा है कि सिलहट में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश एक खिलाड़ी कम के साथ बल्लेबाजी करेगा। खबर के अनुसार शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर महफिज़ुल इस्लाम रॉबिन को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया जाना लगभग तय है। महफिज़ुल अभी टेस्ट टीम के साथ सिलहट में हैं और वे तैयारी के लिए नेट्स में राष्ट्रीय कोचों के साथ कड़ी मेहनत कर रहे थे।