टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच बेशक पाकिस्तान ने 5 रन से जीत लिया लेकिन इस उतार-चढ़ाव से भरे मैच का अंत अंपायर के एक विवादित फैसले के साथ हुआ। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे और श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने शाहीन अफरीदी के इस ओवर की पहली चार गेंदों में 22 रन बना दिए थे जिसके बाद आखिरी गेंद पर छह रन चाहिए थे और श्रीलंका का स्कोर 19.5 ओवर में 207/6 था।
ऐसे में सभी की नज़रें शाहीन अफरीदी पर थीं, जिन पर मैच की आखिरी गेंद फेंकने का दबाव था। शाहीन ने आखिरी गेंद शनाका के रडार से दूर ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जो कि बैट्समैन की पहुंच से काफी दूर थी लेकिन इसके बावजूद अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया, जिसके चलते श्रीलंका आखिरी गेंद पर रोमांचक मैच हार गया। अंपायर के इस फैसले से कैप्टन दासुन शनाका काफी हैरान थे।
यहां तक कि श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या के भी होश उड़ चुके थे कि अंपायर ने इस गेंद को वाइड क्यों नहीं दिया। वहीं, मैच के बाद फैंस भी सोच रहे थे कि अगर गेंद वाइड लाइन के बाहर थी तो अंपायर ने इसे वाइड क्यों नहीं दिया? अंपायर का फैसला फैंस के लिए चौंकाने वाला था क्योंकि इस फैसले से नतीजा श्रीलंका के पक्ष में जा सकता था। हाई-प्रेशर मैच में एक एक्स्ट्रा डिलीवरी अहम साबित हो सकती थी लेकिन ये फैसला पाकिस्तान के पक्ष में काम कर गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Shaheen Shah Afridi . Lucky to get away with the wide . pic.twitter.com/FrlTque7a9
— CommentaryBox (@propnetwork1) February 28, 2026