WI vs NZ 1st ODI: शाई होप (Shai Hope) की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) ने रविवार, 12 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 268 रनों का लक्ष्य 48.5 ओवर में हासिल करते हुए 7 विकेट से पहला वनडे मुकाबला अपने नाम किया। कैरेबियाई टीम की इस शानदार जीत के हीरो कप्तान शाई होप और कीसी कार्टी (Keacy Carty) रहे, जिन्होंने शानदार मैच विनिंग इनिंग खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि गुयाना के मैदान पर वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिसके बाद कीवी टीम ने 49.5 ओवर में ऑल आउट होते हुए स्कोर बोर्ड पर 267 रन टांगे। उनके लिए डेरिल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली और 73 गेंदों पर 65 रन बनाए।
डेरिल मिचेल के अलावा न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने भी 63 गेंदों पर 49 रन बनाए ठोके, वहीं हेनरी निकोलस (43 गेंदों पर 27 रन), मार्क चैपमैन (26 गेंदों पर 27 रन), टॉम लैथम (30 गेंदों पर 25 रन), माइकल ब्रेसवेल (31 गेंदों पर 29 रन) और मिचेल सेंटनर (17 गेंदों पर 21 रन) ने भी कुछ अहम रन बनाए।