आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग का सिलसिला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी जारी रहा। पंजाब के लिए इस मैच में शशांक सिंह टीम में वापसी कर रहे थे और इस मैच में भी उनकी खऱाब फील्डिंग का सिलसिला देखने को मिला। उन्होंने युजवेंद्र चहल की गेंद पर बाउंड्री पर हेनरिक क्लासेन का एक आसान सा कैच टपका दिया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शशांक इससे पहले जितने भी मैच खेले थे उनमें उनकी खराब फील्डिंग देखने को मिली थी और उम्मीद जताई जा रही थी कि कुछ मैचों में आराम के बाद उनकी फील्डिंग में सुधार देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ये सनराइजर्स की पारी का 9वां ओवर था और ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने क्लासेन को फंसा भी लिया था लेकिन बाउंड्री पर खड़े शशांक ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके बाद क्लासेन को जीवनदान मिल गया।
शशांक की ये खराब फील्डिंग देखकर ना सिर्फ चहल बल्कि हर कोई हैरान था। मज़े की बात ये रही कि उसी दौरान पंजाब किंग्स के डगआउट में हेड कोच रिकी पोंटिंग भी ब्रॉडकास्टर्स से बात कर रहे थे और उनसे तभी पंजाब की फील्डिंग पर भी सवाल पूछ लिया गया। शशांक के इस ड्रॉप का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Well well well, it's that man again!
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
Shashank Singh has dropped yet another catch down, and #PBKS camp is in utter disbelief! #TATAIPL Revenge Week 2026 #SRHvPBKS | LIVE NOW https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/lSVDGKfiBg