पंजाब किंग्स के बल्लेबाज़ शशांक सिंह ने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। जब हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे तब कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंद शशांक सिंह को थमाई और शशांक ने अपने कप्तान को निराश ना करके एक ही ओवर में हैदराबाद की खुशियों को खत्म कर दिया।
शशांक ने पावरप्ले के दौरान दोनों बल्लेबाज़ों के बीच हुई शतकीय साझेदारी के ठीक बाद, एक ही ओवर में दोनों को आउट कर दिया। अपने स्पेल के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने एक धीमी गेंद डालकर सबसे पहले ट्रैविस हेड को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा को भी पवेलियन भेजकर हैदराबाद के खेमे में हड़कंप मचा दिया।
बता दें कि PBKS के लिए गेम-चेंजर साबित हुए शशांक सिंह IPL में नियमित गेंदबाज़ भी नहीं हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में अब तक सिर्फ़ 5 मैचों में ही गेंदबाज़ी की है। लेकिन जब भी उन्होंने गेंदबाज़ी की है, वो हमेशा पंजाब किंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में ही हुई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि शशांक को हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद है।
— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) April 11, 2026