Shehan Jayasuriya informed retirement from Sri Lanka Cricket (Sri Lanka Cricketer Shehan Jayasuriya )
श्रीलंका क्रिकेट टीम के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या (Shehan Jayasuriya) ने श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार (8 जनवरी) एक प्रैस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की।
29 साल के शेहान ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को जानकारी दी कि वह आगे अब घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध में नहीं रहें। अपने परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने के चलते उन्होंने यह फैसला किया है।
हालांक वह अमेरिका में अपना क्रिकेटर करियर जारी रखेंगे या नहीं इसे लेकर शेहान ने कोई जानकारी नहीं दी है।