शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मोहाली किंग्स से सामना, देखें पूरा शेड्यूल (शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मोहाली किंग्स से सामना, देखें पूरा शेड्यूल)
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत रविवार से होगी, जिसका पहला मैच अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आयोजित होगा।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की तरफ से आयोजित यह लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगी, जिसमें पंजाब के क्रिकेट स्टार्स जबरदस्त मुकाबलों और इस क्षेत्र के जाने-माने और नए टैलेंट के प्रदर्शन से धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
इस लीग में 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। 'ग्रुप-ए' में मोहाली किंग्स, फाजिल्का फाल्कंस और जालंधर वॉरियर्स शामिल हैं, जबकि 'ग्रुप-बी' में बठिंडा रॉयल्स, अमृतसर सूरमा और लुधियाना लायंस हैं। टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले जाएंगे। यह लीग राउंड रॉबिन आधार पर खेली जाएगी, जिसमें हर टीम आठ लीग मैच खेलेगी।