SL vs WI 3rd T20: शाई होप की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने सोमवार, 15 जून को किंग्स्टन के सबीन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से धूल चटाकर जीत हासिल की है। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि जमैका के मैदान पर वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीता था जिसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके जवाब में श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और अपनी इनिंग के 20 ओवर में 169 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। ध्यान दें कि श्रीलंका के लिए कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं बना सका। मेहमान टीम के लिए डुनिथ वेलालागे ने सर्वाधिक रन जोड़े और 28 गेंदों पर 43 रन बनाए।
बात करें कैरेबियाई गेंदबाज़ों को तो शमर जोसेफ ने अपनी रफ्तार से जमकर तूफान उठाया और जमैका के मैदान पर श्रीलंका के पांच विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर ये कारनामा किया। उनके अलावा अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर और रोस्टन चेज ने एक-एक विकेट झटका।