Shimron Hetmyer Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 37वां मुकाबला गुरुवार, 19 फरवरी को वेस्टइंडीज और इटली (WI vs ITA) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में 29 साल के शिमरोन हेटमायर अपनी पारी में 5 चौके ठोकने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये खास सेंचुरी बनाने वाले वेस्टइंडीज के सिर्फ 10वें खिलाड़ी बन जाएगा।
जान लें कि उन्होंने अब तक 78 टी20 मैचों की 68 इनिंग में 95 चौके लगाए हैं। खास बात ये है कि वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी जैसे कीरोन पोलार्ड (101 मैचों की 83 इनिंग में 94 चौके) और ड्वेन ब्रावो (91 मैचों की 74 इनिंग में 73 चौके) भी अपने करियर के दौरान ये खास सेंचुरी नहीं बना पाए थे।