West Indies vs New Zealand ODI: वेस्टइंडीज ने चोटिल जस्टिन ग्रीव्स (Justin Greaves) की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे औऱ तीसरे वनडे के लिए शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) को टीम में शामिल किया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज़ ने एक बयान में बताया कि पीठ में चोट के कारण ग्रीव्स पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाए थे और और रिहैबिलिटेशन जारी रखने के लिए बारबाडोस लौट गए हैं।
हेटमायर आखिरी वनडे मैट जून 2025 में खेला था और उन्हें पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में जगह मिली थी लेकन एक भी मैच में मौका नहीं मिला। शुरुआत में उन्हें न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले तीन वनडे मैचों की टीम में शामिल नहीं किया गया था, ताकि वह मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओर्कास के लिए खेल सकें।
हालांकि, मेजर लीग क्रिकेट के लीग स्टेज में ओर्कास पांचवें स्थान पर रही और नॉकआउट के लिए क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई, जिससे हेटमायर वेस्टइंडीज़ की टीम में शामिल हो सके। हेटमायर ने सीजन टूर्नामेंट में में दस मैचों में 136.66 के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए।