Shimron Hetmyer Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का क्वालीफायर-2 बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors के स्टार बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने Jamaica Kingsmen के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी करके फैंस का दिल जीता। इस मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेली और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।
हेटमायर ने की पूरन की बराबरी: CPL 2026 के क्वालीफायर-2 में शिमरोन हेटमायर गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में हेटमायर ने 45 गेंद खेली और शतक लगाते हुए 4 चौके 8 छक्के के दम पर नाबाद 102 रन बना दिए।
खास बात ये है कि शिमरोन हेटमायर ने अपने CPL करियर का तीसरा शतक पूरा किया है। इसी के साथ अब शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (136 CPL मैचों में 3 शतक) की बराबरी करके कैरेबियन प्रीमियर लीग में तीसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बताते चलें कि CPL में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ड्वेन स्मिथ और क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इन दोनों ने ही 4-4 CPL शतक ठोके हैं।