VIDEO: Shivam Dube से हुआ बड़ा ब्लंडर, आसान कैच छोड़कर Harry Brook को दिया जीवनदान (Image Source: X)
ENG vs IND 5th T20I: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को शुरुआती सफलता जल्दी मिली, लेकिन पावरप्ले में फील्डिंग में हुई एक बड़ी गलती ने इंग्लैंड को वापसी का मौका दे दिया। शिवम दुबे ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का आसान कैच टपका दिया, जिससे उन्हें बड़ा जीवनदान मिल गया।
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार (11 जुलाई) को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
भारत को शुरुआती सफलता फिल सॉल्ट (6 रन) के विकेट के रूप में मिली, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को एक बड़ा जीवनदान मिल गया। यह घटना इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर में देखने को मिली।