Shivam Dube Record: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बीते बुधवार, 01 जुलाई को चेस्ट-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले (ENG vs IND 1st T20) में तूफानी बैटिंग की और 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 42 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद खास रिकॉर्ड लिस्ट में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर 42 रन ठोके। इसी बीच उन्होंने भारतीय पारी के आखिरी ओवर में सैम करन को बड़ा छक्का लगाया। इसी के साथ अब वो विराट कोहली की बराबरी करके भारत के लिए T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले संयुक्त रूप से छठे खिलाड़ी बन गए हैं।
इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आठ-आठ लगाकर ये कारनामा किया है। हालांकि शिवम दुबे ने महज़ 29 गेंदों पर ये आठ छक्के लगाए हैं, वहीं विराट कोहली ने 58 गेंद खेलकर ऐसा किया। बताते चलें कि इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में हार्दिक पांड्या सबसे ऊपर हैं जिन्होंने 20वें ओवर में 110 गेंदें खेली और 20 छक्के ठोके।