Shoriful Islam ने Australia के खिलाफ 6 विकेट लेकर शानदार Bowling Record बनाया (Shoriful Islam Record)
Shofirul Islam Record: बांग्लादेश के बाएं हाथ के घातक तेज गेंदबाज़ शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) मैके टेस्ट (AUS vs BAN 2nd Test) के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली इनिंग में उनके बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे और उन्होंने 11 ओवर गेंदबाज़ी करके 6 विकेट (35 रन देकर) चटकाए। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
तोड़ा हसन महमूद का महारिकॉर्ड: 25 वर्षीय शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश के लिए सबसे बेस्ट स्पेल डालने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हसन महमूद का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया जिन्होंने हाल ही में डार्विन टेस्ट के दौरान 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे बेहतर गेंदबाजी करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज़
- शोरिफुल इस्लाम - 11 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट (साल 2026, मैके टेस्ट)
- हसन महमूद - 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट (साल 2026, डार्विन टेस्ट)
- मोहम्मद रफ़ीक - 32.3 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट (साल 2006, फतुल्लाह टेस्ट)
- मेहदी हसन मिराज - 33.1 ओवर में 66 रन देकर 5 विकेट (साल 2026 डार्विन टेस्ट)
- शाकिब अल हसन - 25.5 ओवर में 68 रन देकर 5 विकेट (साल 2017, मीरपुर टेस्ट)