Shoriful Islam Two Wickets In An Over Video: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ शोरफुल इस्लाम (Shoriful Islam) मैके टेस्ट (AUS vs BAN 2nd Test) के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे। आलम ये रहा कि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मेजबान टीम को दो बड़े झटके दिए और ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के आठवें ओवर में घटी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ये ओवर डालने के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ शोरफुल इस्लाम को बुलाया था जिन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर टीम को सफलता दिलाई और आक्रमक बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड को एक इनस्विंग बॉल से बोल्ड किया। इस तरह आउट होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। वो 27 गेंदों पर 22 रन जोड़कर पवेलियन लौटे।
इसके बाद शोरफुल इस्लाम ने अपनी पांचवीं गेंद पर मार्नस लाबुशेन की लेग स्टंप को टारगेट किया और उन्हें भी चकमा देकर बोल्ड कर दिया। मार्नस तो 9 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 4 रन बनाकर आउट हुए। तो ऐसे शोरफुल इस्लाम ने अपने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए और बांग्लादेश को बड़ी सफलताएं दिलाई।