Australia vs Bangladesh, 2nd Test: बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैके के ग्रे बैरियर रीफ एरिना में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (22 अगस्त) पहली पारी में 19 गेंदों में 14 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके जड़ा। नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे शोरिफुल पहली पारी में बांग्लादेश टीम के टॉप स्कोरर रहे।
141 साल बाद ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट मैच की एक पारी में नंबर 11 का बल्लेबाज टॉप स्कोरर रहा है। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के फ्रेडरिक स्पोफ़र्थ ने किया था। साल 1885 में मेलबर्न में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते हुए स्पोफर्थ ने 70 गेंदों में 50 रन की पारी खेली थी।
बता दें कि इस मुकाबले से शोरिफुल ने बांग्लादेश टीम में वापसी की है, उन्हें इस मुकाबले के लिए एबादत हुसैन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। चोटिल होने के कारण वह पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।
Number 11 top scoring in a Test innings in AUS
— Swamp (@sirswampthing) August 22, 2026
1885 - Frederick Spofforth - aus v eng
2026 - SHORIFUL ISLAM - BAN v AUS
#AUSvBAN