Shree Charani ने रचा इतिहास, भारत के लिए सबसे तेज बनाया ये T20I रिकॉर्ड (Indian Bowler Shree Charani)
India Women vs Bangladesh Women, Semi Final: भारतीय गेंदबाज श्री चरणी (Shree Charani) ने गुरुवार (10 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अपने कोटे के चार ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
50 विकेट पूरे
श्री चरणी ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। चरणी ने 29 मुकाबलों में यह मुकाम हासिल कर अनीसा मोहम्मद, लेह कास्पेरेक की बराबरी की है। भारत के लिए उन्होंने सबसे तेज यह कारनामा किया है।