रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil in WPL) ने शुक्रवार (16 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए WPL 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम के खिलाफ श्रेयंका ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होने कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
वह आठवीं गेंदबाज हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इससे पहले एलिस पैरी, मैरिजन कैप, आशा शेभना, तारा नॉरिस, नंदिनी शर्मा, किम गार्थ औऱ अमेलिया केर ने ही ऐसा किया था।
इसके अलावा वह सबसे कम उम्र में WPL में पारी मे 5 विकेट लिए का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है। श्रेयंका ने 23 साल 169 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। वहीं वह पहली खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने WPL में तीन मौकों पर चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
3RD CONSECUTIVE WIN FOR RCB.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 16, 2026
- Shreyanka Patil picked a five wicket haul. pic.twitter.com/kQQqeGhXZC