अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (31 मई) को खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मैच में सबसे पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात को 155 रन पर रोका और उसके बाद विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने 12 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
हालांकि, मैच खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नया बवाल भी खड़ा हो गया। ये बवाल गुजरात टाइटंस के फैंस ने खड़ा किया क्योंकि शुभमन गिल ने विराट कोहली का एक शानदार कैच पकड़ा था लेकिन थर्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया। ये घटना आरसीबी की पारी के आख़िरी ओवरों में हुई, जब गिल ने मिड ऑफ पर विराट का कैच पकड़ा।
गुजरात के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया और विराट भी पवेलियन जाने लगे थे लेकिन तभी अंपायर्स ने उन्हें रोककर फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने अंतिम फ़ैसला देने से पहले रीप्ले को ध्यान से देखा। कई टेलीविज़न रीप्ले में ये साफ़ दिखा कि जब गिल कैच पूरा करने की कोशिश कर रहे थे, तो गेंद ज़मीन से छू गई थी। फ़ुटेज में ये भी दिखा कि गेंद के संपर्क में आने के समय उनकी उंगलियां गेंद के पूरी तरह नीचे नहीं थीं।
It's all happening in Ahmedabad
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Updates https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/gczM8fnZMe