पंजाब किंग्स पर गुजरात टाइटन्स की जीत के बाद शुभमन गिल ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बैंटर शुरू कर दी। उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि वो पंजाब किंग्स के उन्हीं के अंदाज़ में मज़े ले रहे थे। गिल ने बड़ी जीत के बाद सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करने का एक पैटर्न बना लिया है और ये पैटर्न पंजाब के खिलाफ जीत के बाद भी जारी रहा।
अहमदाबाद में मिली जीत के कुछ ही देर बाद, उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन के साथ एक फ़ोटो शेयर की। इस फ़ोटो में उन्होंने PBKS से जुड़ा एक खास पोज़ दोहराया, जिससे ऑनलाइन चर्चा और भी तेज़ हो गई। गुजरात के ये तीनों खिलाड़ी पंजाबी स्टाइल में अपनी जांघ पर हाथ मारते हुए नजर आए और गिल ने कैप्शन में लिखा, “बस जीतना है। आवा दे।”
हालांकि, गिल के लिए ये कोई बिल्कुल नई बात नहीं है। इस सीज़न की शुरुआत में भी उन्होंने ऐसे ही कुछ पोस्ट किए थे, जिन्होंने सबका ध्यान खींचा था। इसकी शुरुआत चेन्नई से हुई थी। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद, गिल ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो मशहूर 'पीली सीटी' पकड़े हुए थे। यs सीटी CSK के “Whistle Podu” कल्चर का एक अहम प्रतीक है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था “Nandri Chennai” (धन्यवाद चेन्नई)।'