Sikandar Raza Record: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज 2026 (Namibia T20I Tri-Series 2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार, 29 अगस्त को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे (SA vs ZIM) के बीच विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
T20I में 150 छक्के: 40 वर्षीय सिकंदर रज़ा जिम्बाब्वे के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, जो कि टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के लिए अब तक 139 मैचों में एक शतक और 17 अर्धशतक के साथ 3,144 रन और 6.96 की शानदार इकोनॉमी से 111 विकेट ले चुके हैं।
खास बात ये है कि इस फॉर्मेट में उन्होंने 148 छक्के लगाए हैं। यहां से वो नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विंडहोक में होने वाले मुकाबले में दो छक्के लगाते हैं तो अपने 150 टी20 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले और दुनिया के सिर्फ 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे।