New Zealand-A के युवा ऑलराउंडर साइमन कीन (Simon Keene) इंडिया-ए के सामने पहले Unofficial Test में अपनी गेंदबाज़ी से कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने India-A की पहली पारी में विकेटों का पंजा खोला। साइमन कीन ने दूसरी पारी में भी अपनी घातक गेंदबाज़ी जारी रखी है। उन्होंने एक बेहद ही शानदार शॉर्ट बॉल डिलीवर करके यशस्वी जासवाल (Yashasvi Jaiswal) का विकेट निकाला है।
ये घटना India-A की दूसरी पारी के चौथे ओवर में घटी। Simon Keene न्यूजीलैंड-ए के लिए अपना दूसरा ओवर करने आए थे। इसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सरप्राइज किया। साइन ने तेज रफ्तार से एक शॉर्ट बॉल फेंका। यहां पहली नज़र में ऐसा लगा कि गेंद पिच से टकराने के बाद जायसवाल से दूर जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
साइमन की गेंद बाहर जाने की जगह अंदर की तरफ आई। यशस्वी ने गेंद से बचने के लिए शरीर को पीछे हटाया, लेकिन इसके बावजूद वो बच नहीं पाए। साइन की बॉल यशस्वी के दस्ताने से टकराई और फिर सीधे विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों में चली गई। ये एक ऐसी बॉल थी जिस पर बड़े से बड़ा बल्लेबाज़ चकमा खा जाता। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।