श्रीलंका ए ने ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए को सुपर ओवर में हराकर पिछले मैच में मिली हार का बदला ले लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही और कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया।
हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रखा और टीम इंडिया को मैच में आखिरी ओवर तक बनाए रखा। ऑलराउंडर्स की भरमार वाली इंडिया ए की टीम के लिए निशांत सिंधु एक पॉजीटिव बनकर भी सामने आए। वो बल्ले से तो इस ट्राई सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं लेकिन गेंद से वो अपनी छाप छोड़ रहे हैं।
इस मैच में भी उन्होंने 10 ओवर बॉलिंग करते हुए 62 रन दिए और 1 विकेट लिया। उन्होंने क्रीज़ पर सेट अविष्का फर्नांडो को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
Nishant Sindhu castles Avishka Fernando through the gates
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 15, 2026
Watch #SLvIND in the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/D0qv9q3YCL