SL vs NZ: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 का महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है। कीवी टीम की बल्लेबाजी के 7वें ओवर की पांचवी गेंद पर श्रीलंकाई खिलाड़ी पथुम निसंका ने ग्लेन फिलिप्स का बेहद आसान कैच छोड़ दिया जिसके बाद गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का रिएक्शन देखने लायक था। वानिंदु हसरंगा को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो गया जिसके चलते उन्हें बेहद निराश अवस्था में पिच पर बैठे देखा गया।
पथुम निसंका ने छोड़ा आसान सा कैच: वानिंदु हसरंगा ने ग्लेन फिलिप्स को छकाते हुए ऑफसाइड के बाहर लूपी गेंद फेंकी थी। ग्लेन फिलिप्स ने रूम बनाया और कवर के उपर से गेंद को मारने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ऐसा करने से चूक गए और गेंद सीधा फील्डर पथुम निसंका के हाथों में चली गई। निसंका से गलती हो गई और कैच उनके हाथ से छटक गया।
वानिंदु हसरंगा दिखे काफी ज्यादा निराश: यह काफी आसान कैच था। कैच छूटते ही हसरंगा निराश लग रहा थे। वहीं पथुम निसंका को भी खुद से दुखी देखा गया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Pathum Nissanka drops an easy catch of Glenn Phillips.#SLvsNZ #NZvsSL pic.twitter.com/VTaqLzyJJ1
— Cricket Videos(@Crickket__Video) October 29, 2022