सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 में सोमवार को हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली ने पंजाब को 109 रनों से रौंदा। इनके अलावा, हैदराबाद और केरल ने भी अपने-अपने मैच जीते। आइए, इन मुकाबले में बारे में जानते हैं।
छत्तीसगढ़ बनाम हैदराबाद: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए एलीट ग्रुप-डी के इस रोमांचक मैच को हैदराबाद ने 1 विकेट से अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ की टीम 19.2 ओवरों में 168 रन पर सिमट गई। टीम के लिए देव आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। विपक्षी खेमे से अजय गौड़ ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके जवाब में हैदराबाद ने महज 45 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए, जिसके बाद कोडिमेला हिमतेजा (37) ने अभिरथ रेड्डी (34) के साथ 38 गेंदों में 62 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया।
केरल बनाम महाराष्ट्र: न्यू चंडीगढ़ में खेले गए ग्रुप-सी के इस मुकाबले को केरल ने 94 रन से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केरल की टीम ने रोहन कुन्नुम्मल (75) और कप्तान संजू सैमसन (47) की शानदार पारियों की बदौलत 8 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इसके जवाब में महाराष्ट्र 16 ओवरों में 117 रन पर सिमट गई। रामकृष्ण घोष ने सर्वाधिक 28 रन जुटाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। विपक्षी खेमे से एमडी निधीश ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके।