Smriti Mandhana Record: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) इंग्लैंड के टूर पर है जहां उन्हें शुक्रवार, 10 जुलाई से मेजबान टीम के साथ लॉर्ड्स के ऑइकोनिक स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मुकाबला (EN-W vs IN-W One-off Test) खेलना है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की दिग्गज बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) महान मिताली राज (Mithali Raj) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 29 वर्षीय स्मृति लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 65 रन बनाती हैं, तो वो टेस्ट इंटरनेशनल में अपने 700 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ मिताली राज को पछाड़कर टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम के लिए चौथी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी। फिलहाल उनके नाम 8 टेस्ट की 14 पारियों में 635 रन दर्ज हैं, वहीं महान मिताली राज ने अपने करियर में 12 मैचों की 19 पारियों में 699 रन बनाए हैं।
ये भी जान लीजिए कि भारतीय महिला टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में अब तक सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों ने 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का महारिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर संध्या अग्रवाल के नाम दर्ज है जिन्होंने 1984 से लेकर 1995 तक 13 मैचों की 23 पारियों में 1110 रन जोड़े।