Smriti Mandhana Video: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रायपुर टी20 (IND-W vs ZIM-W 2nd T20) में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और जिम्बाब्वे के सामने महज़ 25 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 47 रनों की पारी खेली। इसी बीच स्मृति ने जिम्बाब्वे की ऑलराउंडर न्याशा ग्वांजुरा (Nyasha Gwanzura) को तो बिल्कुल ही आड़े हाथ लिया और उन्हें एक ही ओवर में लगातार चार चौके मार दिए।
ये घटना भारतीय पारी के पाचवें ओवर में घटी। शेफाली वर्मा काफी तेज खेल रहे थी, जिन्हें देखकर स्मृति मंधाना भी प्रभावित हुईं और उन्होंने कुछ बाउंड्री लगाने का मन बनाया। जिम्बाब्वे के लिए ऑफ ब्रेक बॉलर न्याशा ग्वांजुरा गेंदबाज़ी करने आईं थी, जिन्हें स्मृति ने टारगेट करने का फैसला किया।
Indian Captain ने पहली ही गेंद से अपनी मंशा साफ कर दी और कदमों का सहारे लेकर लॉन्ग ऑन की तरफ चौका लगा दिया। इसके बाद तो उन्होंने सीधे छठे गियर में बैटिंग की और ग्वांजुरा की अगली गेंदों पर भी एक के बाद एक लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने लॉन्ग ऑफ, बैकवर्ड स्क्वायर लेग और फिर लॉन्ग ऑफ की तरफ चौका मारा।