आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर दमदार शुरुआत की। इस मैच में भारत की जीत की नींव ओपनर स्मृति मंधाना ने रखी। मंधाना ने अर्धशतक लगाते हुए 44 गेंदों में 68 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और दो छक्के भी देखने को मिले।
इन दो में से एक छ्क्का ऐसा भी था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उनका ये छक्का भारतीय पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला जब तास्मिया रुबाब को आगे बढ़कर स्मृति ने एक ज़ोरदार छक्का जड़ दिया। उनके इस छक्के को देखकर कमेंटेटर्स तो मंत्रमुग्ध हो ही गए लेकिन साथ ही फैंस भी खुशी से झूम उठे। उनके इस छक्के को आप नीचे देख सकते हैं।
SMRITI MANDHANA
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 14, 2026
- She makes cricket beautiful with bat. pic.twitter.com/Td49GsLWiO
इस मैच की बात करें तो 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मुनीबा अली ने संभालने की कोशिश की। उन्होंने 35 गेंदों में 41 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। गल फिरोजा और आयशा जफर ने 12-12 रन बनाए, जबकि सायरा जबीन 2 और नतालिया परवेज 7 रन बनाकर आउट हो गईं। कुल मिलाकर मुनीबा अली के अलावा पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका और सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकीं। नतीजन पूरी टीम 17 ओवर में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई।