महिला प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में मारिजैन कप्प ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से शुरुआत में ही बड़ी सफलता हासिल कर ली। तीसरे ही ओवर में उन्होंने गुजरात जायंट्स की स्टार ओपनर सोफी डिवाइन को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। इस विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती बढ़त मिल गई।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला मंगलवार (27 जनवरी) को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी गुजरात जायंट्स को शुरुआत में ही बड़ा झटका लग गया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नई गेंद संभाल रहीं साउथ अफ्रीका की स्टार ऑलराउंडर मारिजैन कप्प ने तीसरे ओवर में कप्तान सोफी डिवाइन की पारी का अंत कर दिया।