Advertisement
Advertisement
Advertisement

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से दी शिकस्त,कप्तान सोफी डिवाइन ने खेली विजयी पारी

पर्थ, 22 फरवरी| न्यूजीलैंड ने यहां जारी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सात...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma February 22, 2020 • 22:25 PM
Sophie Devine
Sophie Devine (Twitter)
Advertisement

पर्थ, 22 फरवरी| न्यूजीलैंड ने यहां जारी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट पर 127 रन पर रोक दिया और फिर 14 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन ने 55 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा मेदी ग्रीन ने 29, सुजी बेटस ने 13 और राकेल प्रियस्ट ने छह रन बनाए।

Trending


श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी और कप्तान चमारी अटापट्टु ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले, श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टु ने सर्वाधिक 41, हर्षिता मादवी ने नाबाद 27, हसीनी परेरा ने 20 और अनुष्का संजीवनी ने 15 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से हैली जेनसन ने 16 रन देकर तीन विकट चटकाए। उनके अलावा अमीला केर को दो और कप्तान डिवाइन तथा ली ताहुहु को एक-एक विकेट मिला। 
 


Cricket Scorecard

Advertisement